City Post Live
NEWS 24x7

सरकार ने संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी: आशा लकड़ा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सरकार ने संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी: आशा लकड़ा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को पूर्व में ही आग्रह किया था कि हिंदपीड़ी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण बढ़ने की आश्ांका है फिर भी राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। राज्य सरकार कोरना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सिर्फ हिन्दपीड़ी क्षेत्र तक ही सीमित रही हैं। इस क्षेत्र को पूरी तरह सील करने के बाद भी स्थानीय लोग पूरे शहर में घुमते रहे। कई लोग पुलिस प्रशासन को चकमा देकर दुसरे जिलों में प्रवेश कर गये। राज्य सरकार कार्रवाई करने के जगह समाज के विशेष वर्ग को केन प्रकरेण सुविधाएं उपलब्ध कराती रही। यदि राज्य सरकार परिस्थिति को भांपते हुए समय पर सख्ती के साथ हिंदपीड़ी के एक-एक व्यक्ति का सैम्पल लेकर जांच कराती तो आज शहर के विभिन्न इलाकों में कोरना वायरस का संक्रमण नही फैलता।

रविवार को कोरना वायरस से संक्रमित 15 लोगों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी राज्य सरकार कोई ठोस पहल नही कर रही हैं। अबतक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में एक ही बात कॉमन आ रही हैं, वे किसी ना किसी रूप में हिंदपीड़ी के संक्रमित लोगों से जूड़े रहे है। वही जमशेदपुर में फल विक्रेताओं ने हिन्दू फल विक्रेता के बैनर लिखे जाने पर सत्ता पक्ष के राजनेताओं ने साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की। महामारी के इस दौर में राज्य सरकार को कोरना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सशक्त कदम उठाना चाहिए। ना कि वोट बैंक की राजनीति करनी चाहिए।

वही महपौर ने कही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए तत्पर हैं। परंतु राज्य सरकार के द्वारा केवल पीपीई किट खरीदने के लिए एक करोड़ 22 लाख 50 हजार मुहैया कराया जा रहा हैं। लेकिन रांची नगर निगम हैंडगण स्प्रै एवं गणस्प्रै, कैमिकल, हैण्ड सैनेटाइजर, सैनेटाइजर, ग्लब्स एवं 2400 सफाईकमियों के प्रोत्साहन राशि समेत अन्य खर्च लगभग 3 करोड़ खर्च कर चुकी है, आगे भी की जानी हैं। परंतु अभी तक उक्त खर्चो पर राशि उपलब्ध नही कराया गया है। जिससे सीमित संसाधनों में रांची नगर निगम कार्य करने को मजबूर हैं। अतः सरकार से पुनः आग्रह करती हुं, दस करोड़ राशि की मांग की गई है उसे उपलब्ध कराया जाए। शहर वासियों से निवेदन है कि सभी अपने-अपने घरों में रहे, अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। अतिआवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। साफ-सफाई एवं सैनेटाइजर के लिए हेल्प लाईन नंबर 9431104429 पर संपर्क कर सकते है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.