City Post Live
NEWS 24x7

लॉकडाउन में हिन्दपीढ़ी से लोहरदगा जाने के मामले में 9 के खिलाफ प्राथमिकी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

लॉकडाउन में हिन्दपीढ़ी से लोहरदगा जाने के मामले में 9 के खिलाफ प्राथमिकी

सिटी पोस्ट लाइव, लोहरदगा: देशव्यापी लॉकडाउन के बीच नियमों का उल्लंघन कर और चोरी छिपे रांची के हिंदपीढ़ी से लोहरदगा जाने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। लोहरदगा सदर थाने में लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता विकास कुमार के बयान पर इस संबंध में कांड संख्या 95/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन किया है। आरोपी 29 मार्च 2020 को मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और बच्चों को रांची से बेड़ो होते हुए लोहरदगा लेकर आया था। इसके बाद 8 अप्रैल 2020 को वाहन चालक के माध्यम से वाहन भेजकर कई लोगों को लेकर लोहरदगा लौटा था। पुलिस ने कनीय अभियंता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हिंदपीढ़ी के लोगों के संपर्क में आने के अलावे इन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी बात छुपाई थी। जब स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी हुई तो सभी लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए रांची रिम्स भेजे गए हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.