City Post Live
NEWS 24x7

कोरोना के खिलाफ जंग में सराहनीय कार्य कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता: रामेश्वर उरांव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कोरोना के खिलाफ जंग में सराहनीय कार्य कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता: रामेश्वर उरांव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: जरूरतमंदों को सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराना इस महामारी के दौर में सामाजिक संवेदना को दर्शाता है, जो महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दिख रहा है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने महानगर कांग्रेस द्वारा हटिया प्रखंड में चलाए जा रहे भोजन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कही। उरांव ने भोजन केंद्र के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

इस विषम परिस्थिति में जनता के नजदीक रह कर उनकी समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निवारण करने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि -भोजन वितरण केंद्र में हर हाल में स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा नगर क्षेत्र के अंदर पढ़ने वाले निम्न आय वर्ग के सभी बस्ती,  मुहल्लों एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर उसकी सूचना सरकार एवं प्रशासन को दें,ताकि अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लक्ष्य को सरकार पूरा कर सके। उरांव ने कहा कि कोरोना महामारी सरकार के समक्ष चुनौती के रूप में खड़ी है और इस चुनौती का सामना सरकार पूरी तरह से कर रही है। महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने डॉ.उराँव को पूरे महानगर क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं भोजन केंद्रों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे भोजन केंद्रों से लगभग 10,000 लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में तथा थानों में राशन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि जनता का पूरा विश्वास सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यक्रमों पर है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में भी जन भावना की कद्र न करके कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं। लेकिन सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और सरकार अपनी जवाबदेही पूरी कर रही है। इस क्रम में डॉ.उराँव ने राजकीय मध्य विद्यालय हटिया, राजकीय मध्य विद्यालय,लटमा का निरीक्षण किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.