City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज, कुल 148

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। इसके साथ राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इनमें 84 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं, जबकि 64 मरीज संदिग्ध हैं। ब्लैक फंगस से अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 1,005 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 98,80,422 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.23 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों में से 733 (72.94 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 272 (27.06 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 28 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.16 प्रतिशत पायी गयी।
राज्य में अब तक कुल 3,45,431 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,111 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। 28 जून को किसी भी जिले में किसी भी व्यक्ति की कोविड-19 से मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 28 जून को वैक्सीन की 87,359 डोज लगाई गयी, जिसमें से 71,899 लोगों को पहली डोज एवं 15,460 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 86,791 डोज 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई गयी।
28 जून तक कुल 57,24,937 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 10,45,707 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 28 जून तक 18 वर्ष आयु वर्ग के 51,57,410 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। 28 जून तक 18 वर्ष आयु वर्ग के 6,73,832 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।
राज्य में कोविशील्ड की कुल 1,31,772 और कोवैक्सीन की कुल 52,872 वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 28 जून 2021 तक कुल 1,15,657 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया। 28 जून को 27 होम आइसोलेशन किट उपलब्घ करायी गई। 104 सेवा 28 जून 2021 तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,66,392 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 30,530 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.