City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोराेना से 9वीं मौत, मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1781

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोन वायरस के संक्रमण से एक और मौत हुई है। सोमवार को रिम्‍स में भर्ती गुमला के बुजुर्ग की जान कोरोना ने ले ली। बताया गया कि इस मरीज को राज अस्‍पताल से रिम्‍स में शिफ्ट किया गया था। वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ि‍त था। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे राज अस्‍पताल से रिम्‍स के कोविड वार्ड में दाखिल कराया गया। ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अबतक 1761 पर पहुंच गई है। रविवार को कुल 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे।

झारखंड में सोमवार को रात 8 बजे तक 20 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची के रिम्‍स में फिर से 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रांची के रहने वाले दो मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। खूंटी में 6, चतरा में 5 और लोहरदगा में 3 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1781 पर पहुंच गया है। इससे पहले गुमला के एक कोरोना संक्रमित की रिम्‍स में मौत हो गई। अबतक राज्‍य में कोरोना से कुल 9 मौतें हो चुकी हैं। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के‍ रिम्‍स में सोमवर को कुल 433 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 402 निगेटिव मिले हैं। जबकि 20 कोरोना पॉजिटिव केस आज की जांच में सामने आए।

झारखंड में सोमवार को रात 8 बजे तक मिले 20 कोरोना पाॅजिटिव

  1. खूंटी- 06
  2. चतरा -05
  3. रिम्स -04
  4. रांची -02
  5. लोहरदगा -03

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.