City Post Live
NEWS 24x7

उप्र में कोरोना के 6,237 सक्रिय मामले, अब तक 10,369 मरीज इलाज से हुए ठीक

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 6,237 हो गई है। वहीं अब तक 10,369 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में संक्रमण के 592 नये मामले सामने आये हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में इस वायरस से 529 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक प्रदेश में 5,42,972 कोरोना नमूनों की हुई जांच
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में शुक्रवार को 14,048 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इससे पहले गुरुवार को अभी तक की सर्वाधिक 17,221 कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। वहीं बुधवार को 16,546, मंगलवार को 16,159, सोमवार को 13,966 और रविवार को 13,328 कोरोना नमूनों की जांच की गई। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 5,42,972 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है।
6,239 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
राज्य में इस समय 6,239 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 7,062 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है।
1,614 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की हुई जांच
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1,614 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,571 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। वहीं 43 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इससे पहले गुरुवार को 1,339 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,229 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 167 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 110 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 24 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये। मंगलवार को 1,446 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,373 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 213 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 73 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 16 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये। सोमवार को 1,204 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,082 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 150 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 122 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 15 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये। रविवार को 1,335 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,237 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 201 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 98 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 20 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये।
आरोग्य सेतु एप को लेकर 87,482 लोगों को कन्ट्रोल रूम से फोन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 87,482 लोगों को फोन किया जा चुका है।
17,75,951 प्रवासी कामगारों के घरों में पहुंची आशा कार्यकत्रियां
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक आशा कार्यकत्रियों द्वारा 17,75,951 प्रवासी कामगारों के घरों में जाकर उनका सर्वेश्रण किया जा चुका है। इनमें से 1,567 लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस फूलना आदि लक्षण पाये गये। इनकी कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गये।
4.96 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमें
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 1,30,594 टीमों ने 97,33,508 घरों के 4,96,85,930 लोगों का सर्वेक्षण किया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.