City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के 5903 नए केस, 103 की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में  5903 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। साथ ही इस दौरान 3287 मरीज ठीक हुए है।
कोरोना से 103 की मौत
राज्य में कोरोना से 110 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 43 ,बोकारो से एक, चतरा से एक, देवघर से एक, धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक , गुमला से एक, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से दो, खूंटी से एक, कोडरमा से सात, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1494, बोकारो से 316, चतरा से 237, देवघर से 244,धनबाद से 326,दुमका से 111, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 702, गढ़वा से 75 ,गिरिडीह से 148, गोड्डा से 84, गुमला से 163 , हजारीबाग से 341, जामताड़ा से 38, खूंटी से 203, कोडरमा से 425 ,लातेहार से 86, लोहरदगा से 165, पाकुड़ से चार, पलामू से 138, रामगढ़ से 309, साहेबगंज से 51, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 69 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 134 मरीज मिले हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.