City Post Live
NEWS 24x7

उप्र के 19,959 जोखिम क्षेत्रों में 50,389 कोरोना संक्रमित मरीज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) की संख्या लगभग बीस हजार पहुंच गई है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि 19,959 जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) के 1,213 थानान्तर्गत, 15,88,922 मकानों के 92,01,625 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन जोखिम क्षेत्रों में कोरोना सं​क्रमित लोगों की संख्या 50,389 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किये गये लोगों की संख्या 33,188 है। उन्होंने बताया कि वहीं पुलिस विभाग ने धारा-188 के तहत 2,21,310 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,20,739 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,49,04,546 वाहनों की सघन चेकिंग में 71,251 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 77,11,19,164 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 4,35,837 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,228 लोगों के खिलाफ 911 एफआईआर दर्ज करते हुए 439 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2490 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है। आज ट्विटर के 10 मामले को संज्ञान में लिया गया है। वहीं अब तक ट्विटर के 151, फेसबुक के 114, टिकटाॅक के 60 एवं व्हाटसएप के 01 एकाउण्ट (कुल 326 एकाउण्ट्स) को ब्लाॅक किया जा चुका है। अभी तक कुल 89 एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। विभिन्न जनपदों में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 83,80,817 के सापेक्ष 17,499 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ-मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 20,976 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 18,118 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 18,118 है।
हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 19 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 15,31,625 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं, सामुदायिक किचन के माध्यम से 1,061 नागरिकों को लाभान्वित तथा 13 धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्यों के बीच बसों की अनुमति प्रदान कर दी है अब बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। कल परिवहन विभाग द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 7,298 बसों के माध्यम से 10.52 लाख लोगों ने यात्रा की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.