City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर मिले 36 कोरोना पॉजिटिव, मामले बढ़कर हुए 2176

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मंगलवार को 36 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों में सिमडेगा में 24, कोडरमा में 7, गिरिडीह में 2 और रामगढ़ में 3 कोरोना मरीज शामिल हैं। रांची के रिम्‍स में आज कुल 484 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 472 निगेटिव मिले हैं। आज 12 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आज के ताजा आंकड़ाें के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2176 पर पहुंच गई है। रिम्‍स में आज 7 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 36 पॉजिटिव केस
  1. सिमडेगा-24
  2. कोडरमा -07
  3. गिरिडीह-02
  4. रामगढ़ -03

खूंटी में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन तक कोरोना मुक्त रहे जिले में फिर दो पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। दोनों संक्रमित युवक तोरपा क्षेत्र के हैं और महाराष्ट्र से वापस आए थे। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें तोरपा के सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था। रेड जोन से आने के कारण इनका स्वाब सैंपल की जांच की गयी थी। मंगलवार को दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पूरी एहतियात बरतते हुए एरंडा स्थित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त दोनों के संपर्क में आए चार अन्य लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

विदित हो कि इससे पूर्व जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 23 प्रवासी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। स्वस्थ हो जाने के बाद इन सभी को अस्पताल से मुक्त कर दिया गया था। सिविल सर्जन ने बताया कि पहले हमें जांच के लिए स्वाब सैंपल रिम्स भेजने होते थे लेकिन अब एरंडा स्थित कोविड अस्पताल में एक नई मशीन आ गयी है और उसी से जांच हो जा रही है। इसलिए अब जांच में समय नहीं लग रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.