City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर मिले 32 कोरोना पॉजिटिव, मामले बढ़कर हुए 2839

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में सोमवार को अबतक 32 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में 12 और रांची में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। आज अभी तक 32 नए संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि 23 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर स्‍वस्‍थ हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 12, रांची में 10, हजारीबाग में 04, चतरा में तीन, लोहरदगा में दो तथा पलामू में एक नए मरीज मिले। इधर पूर्वी सिंहभूम में छह, लोहरदगा में चार, देवघर तथा कोडरमा में तीन-तीन, गुमला में दो, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू, तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए।

धनबाद में कोरोना वायरस से एक महिला की मृत्यु
धनबाद में कोरोना वायरस से एक महिला की मृत्यु हुई है। भूली आजाद नगर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को शनिवार को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मृत्यु के बाद महिला की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सकते में आ गया। यह धनबाद में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। आई सीएम आर निर्देशानुसार सोमवार तड़के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में वासेपुर बाइपास स्थित कब्रिस्तान में महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पुलिस लाइन का एक और कांस्टेबल पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 196 हो गई है। हालांकि एक्टिव केस 61 हैं। जबकि एक महिला की मृत्यु हुई है।रविवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में सभी को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस लाइन, झरिया ऊपर कुल्ही, पीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड, सदर अस्पताल, बाघमारा और तोपचांची में एक-एक मरीज सहित एक अन्य संक्रमित पाया गया। कुल सात मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रातभर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश करते रहे। जिले में 189 लोगों की सैंपलिंग जिले में रविवार को सैंपलिंग की गई। सदर अस्पताल में 185 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। इनमें पत्रकार और पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्वाब संग्रह के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 10रू30 बजे से शाम 5रू00 बजे तक लोग लाइन में लगे रहे। वहीं पीएमसीएच में चार लोगों का स्वाब संग्रह कराया गया। 200 के करीब पहुंचा धनबाद का आंकड़ा।

झारखंड में सोमवार को मिले 32 कोरोना संक्रमित

  1. जमशेदपुर : 12
  2. रांची : 10
  3. हजारीबाग : 04
  4. चतरा : 03
  5.  लोहरदगा : 02
  6. पलामू : 01

झारखंड में सोमवार को 23 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्‍त

  1. जमशेदपुर : 06
  2. लोहरदगा 04
  3. देवघर 03
  4. कोडरमा 03
  5. गुमला 02
  6. गिरिडीह 01
  7. पाकुड़ 01
  8. पलामू 01
  9. हजारीबाग 01

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.