City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना से 1724 मरीज हुए स्वस्थ, 703 नए केस मिले

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 1724 मरीज स्वस्थ हुए है। सोमवार को अबतक कोरोना के 703 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 19 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से13, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, गोड्डा से एक, हजारीबाग से एक, सिमडेगा से एक और शामिल है।
 किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 72,बोकारो से 29,चतरा से 24,देवघर से 17,धनबाद से41, दुमका से तीन ,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 96,गढ़वा से 28, गिरिडीह से 15,गोड्डा से 32,गुमला से 28,हजारीबाग से 105,जामताड़ा से आठ, खूंटी से 13,कोडरमा से21,लातेहार से 21,लोहरदगा से19, पाकुड़ से दस , पलामू से 13,रामगढ़ से 50,साहेबगंज से पांच, सरायकेला से 14, सिमडेगा से 18और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 21मरीज मिले है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.