City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना से 12 की मौत, 2617 नए केस और 3769 हुए स्वस्थ

राज्य में कोरोना के सक्रिय 27422 मामले में सबसे अधिक 11294 राजधानी रांची में सक्रिय है।

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची :  झारखंड में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से पांच, खूंटी से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, रांची से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से एक मरीज शामिल हैं।

गुरुवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3769 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत गुरुवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2617 नए केस मिले हैं। राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

जिले में कुल 107495 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 94606 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 809 नए केस रांची जिले में मिले हैं । स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 809, बोकारो से 135, चतरा से 61, देवघर से 91, धनबाद से 135, दुमका से 118 , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 525,गढ़वा से 12, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 82, गुमला से 29, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से 15, खूंटी से दस, कोडरमा से 78, लातेहार से 12, लोहरदगा से 21, पाकुड़ से 27, पलामू से 69, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 40, सरायकेला से 111, सिमडेगा से 73 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 108 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 412939 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19170930 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 27422 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 380292 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5225 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.09 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.