City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज मिले 110 कोरोना पॉजिटिव, मामले बढ़कर हुए 4676, 2 और मौतें

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अधकि उम्र के लोगों तथा अन्‍य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए कोरोना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। अभी तक ज‍ितने कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें अधिसंख्य ऐसे मरीज ही थे। गुरुवार को भी ऐसे दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में शाम तक ही सौ से अधिक मरीज मिल चुके थे, जबकि कई जगहों से रिपोर्ट आनी बाकी थी। इधर रांची के रिम्‍स में शुक्रवार को 1070 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 1025 निगेटिव और 42 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों में रांची में 21, हजारीबाग में 14 और रामगढ़ में 7 कोरोना मरीज मिले हैं।

रोगियों के लिए खतरानक साबित हो रहा कोरोना, दो और मौत

  • नए मामले : 100
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 330
  • सक्रिय मरीज : 2153
  • अब तक स्वस्थ : 2485
  • कोरोना के कुल मामले : 4676
  • अबतक मौत : 40
  • अबतक हुई जांच : 196312

कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4676 हुए, 2485 रोगमुक्‍त भी हुए

गुरुवार को जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक चाईबासा निवासी महिला 81 वर्षीय महिला है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व ही उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थी। इसी तरह, गोड्डा के पोडै़याहाट कोविड अस्पताल में भर्ती एक अन्य 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु हो गई। इधर, लोहरदगा में 13 नए संक्रमित की पहचान हुई है।

वहीं, दुमका में भी पांच मरीज मिले हैं। धनबाद में दो चिकित्सक समेत छह संक्रमित की पहचान हुई है। इसी तरह, अन्य कई जिलों में भी नए मरीजों के मिलने की सूचना है। इधर, राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 2153 हो गई है। कोरोना के कुल मामले 4676 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2485 स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। वहीं, राज्‍य में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 25 मौत इस माह हुई है। 30 जून तक राज्‍य में 15 मरीजों की ही मौत हुई थी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.