City Post Live
NEWS 24x7

लद्दाख में श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, साहेबगंज: भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में सड़क निर्माण में लगे साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के मजदूर शिव ठाकुर सोरेन की मौत लैंड माइंस विस्फोट के दौरान हो गई है। उसके एक साथी मजदूर विनोद हांसदा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है। हादसे में और भी मजदूर घायल हुए हैं। उधवा प्रखंड की मोहनपुर पंचायत के लखीजोल निवासी शिखर सोरेन का 21 वर्षीय पुत्र जिला प्रशासन की पहल पर चीन की सीमा से सटे लद्दाख में भारत सीमा सड़क संगठन का काम करने के लिए 13 जून घर से गया था। एक महीने के अंदर की उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

लॉकडाउन के दौरान लद्दाख में काम करने वाले मजदूर लौट आए थे। इस बीच भारत- चीन के बीच तनाव को देखते हुए सीमा पर सड़क निर्माण कार्यों को तेज किया गया। इसके बाद सीमा सड़क संगठन ने झारखंड के संताल के मजदूरों को आमंत्रित किया। यहां बड़ी संख्या में मजदूर विशेष ट्रेन से लद्दाख भेजे गए। शिव सोरेन जिस ट्रेन से लद्दाख गया था उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका स्टेशन से 13 जून को रवाना किया था। गुरुवार 16 जुलाई की शाम को सड़क बनाने के पहाड़ को तोड़ने के लिए बिछाए गए लैंड माइंस में अचानक विस्फोट हो गया जिसमें शिव ठाकुर सोरेन की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटना में उसके शरीर के कई अंग क्षत विक्षत हो गया है। उस समय उसके साथ मौजूद मोहनपुर पंचायत के साल्टीपोखर निवासी विनोद हांसदा घायल हो गया है। मृतक के सहोदर भाई चन्दराय सोरेन ने बताया कि उसके भाई की मृत्यु के बाद सीमा सड़क संगठन द्वारा फोन से सूचना दी गई थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.