City Post Live
NEWS 24x7

आरोपित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर महिलाओं का नगर थाना में हंगामा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

आरोपित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर महिलाओं का नगर थाना में हंगामा

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: दस दिनों पहले ग्रांट स्टेट की एक विधवा महिला से मारपीट करने के आरोपित सिपाही बजरंगी दुबे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर थाने में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए थाना प्रभारी को जमकर खरी- खोटी सुनायी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। आरोपित सिपाही भी ग्रांट स्टेट मुहल्ले में रहता है और वर्तमान में रांची में मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात है। महिलाओं का नेतृत्व कर रही प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 17 दिसंबर की रात सिपाही ने विधवा बासो देवी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दूसरे दिन पीड़ित महिला थाना गई लेकिन वहां मामला दर्ज नहीं किया गया। तीन दिन चक्कर लगवाने के बाद उसे नगर थाना भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने 21 दिसंबर को सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक एएसआई ने मुहल्ले में आकर पूछताछ की। मारपीट की पुष्टि होने के बाद एएसआई को बदलकर महिला दरोगा कल्याणी सिंह को जांच सौंप दी गई। कल्याणी सिंह कई बार आरोपित के घर जाकर मिली लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी उदासीनता की वजह से आरोपित दुमका से भागकर रांची चला गया। महिलाओं का कहना था कि आरोपित एक सिपाही है इसलिए पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे रांची भागने का मौका दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नगर थाना पुलिस द्वारा समझौता कराने के लिए दबाव डाले जाने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने महिलाओं को दो जनवरी तक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.