City Post Live
NEWS 24x7

सरकार की उपलब्धियाें के साथ अनुच्छेद 370 की समाप्ति और तीन तलाक बनेगा मुद्दा

आगामी झारखंड विस चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कोर कमेटी की बैठक शुरू

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सरकार की उपलब्धियाें के साथ अनुच्छेद 370 की समाप्ति और तीन तलाक बनेगा मुद्दा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हो गई है। इसमें विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर,सह प्रभारी नन्द किशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद व प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, सांसद सुदर्शन भगत, नीलकंठ सिंह मुंडा और डॉ. रविन्द्र कुमार राय शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की जा रही है। इस बार के चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही अनुच्छेद 370, 35ए की समाप्ति तथा तीन तलाक भी राज्य विधानसभा चुनाव में मुद्दा रहेगा। इसके साथ ही गहन विचार होगा कि स्थानीय कौन-कौन से विषयों को मुद्दा बनाया जा सकता है। किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री किसान योजना को भी फोकस प्वाइंट बनाया जा सकता है। महिलाओं के लिए एक रुपए में 50 लाख रुपए तक की संपत्ति की रजिस्ट्री भी स्थानीय मुद्दाें में ऊपर जगह पाएगी। इसके अलावा पार्टी विधायकों और राज्य सरकार के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हो रहे हैं। इसमें विभिन्न एजेंसियां भी सक्रिय हैं। कई बिंदुओं पर लोगों से राय लेकर इनका रिपोर्ट कार्ड बन रहा है। नंदकिशोर यादव के साथ हुई पिछली बैठकों में तय हुआ था कि प्रदेश के सभी वरीय नेता 10-10 मंडलों की कार्यसमिति बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास भी ऐसे 10 मंडलों में जानेवाले हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और सह प्रभारी नंदकिशोर यादव शुक्रवार शाम रांची पहुंच गये थे। शुक्रवार शाम दोनों नेताओं से प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी।  
3 सितंबर को रांची आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह के रांची दौरे की तैयारियों पर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा होगी। शाह 3 सितंबर को रांची आ रहे हैं। वे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सभी वरीय नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर बात करेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.