City Post Live
NEWS 24x7

शहरी इलाकों में भी आतंक मचाने लगेे गजराज

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

शहरी इलाकों में भी आतंक मचाने लगेे गजराज

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी : तोरपा, कर्रा, मुरहू सहित अन्य प्रखंड के लोग तो जंगली हाथियों के खूनी खेल से पिछले चार दशकों से तो त्रस्त हैं ही, अब गजराज शहरी क्षेत्रों में भी आतंक बमाने लगे हैं। रविवार की रात लगभग आठ बजे एक हाथी तोरपा शहरी इलाके में धमक गया। हाथी ने कुम्हार टोली में कई घरों की दीवारों को तोड़ा, कई लोगों की फसलें रौंद डाली। कुम्हार टोली निवासी रामशीष महतो के टाॅयलेट की टंकी को हाथी ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। गनीमत रही कि हाथी टंकी में नहीं गिरा। गजराज उस समय तोरपा पहुंच गया, जब थाना परिसर में माता का जागरण चल रहा था। लोग भक्ति भाव से भजन का आनंद ले रहे थे। उसी समय जानकारी मिली कि हाथी आया है। इसके बाद भी लोगों में किसी प्रकार का कोई भय नहीं था। हाथी ने छेदना महतो की बारी में लगे आलू की फसल को भी रौंद दिया। कुछ अन्य लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाये जाने की सूचना है। कुम्हार टोली में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वेहाथी से बमुश्किल दौ सौ मीटर दूर थे। काफी खुश थे कि साक्षात गणेशजी आये हैं। लोगों ने कहा किहम उनकी पूजा करते हैं। फिर वे हमारा नुकसान कैसे करेंगे। रास्ता भटककर हाथी गांव में घुस गया था। आज तक हाथियों ने किसी को विशेष नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसलिए हम भी उनका सम्मान करते हैं और कोई क्षति नहीं पहुंचाते।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.