City Post Live
NEWS 24x7

सफेदपोश, कोयला माफ़ियाओं की गुंडागर्दी नहीं चलेगी : रघुवर दास

सीएम ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का किया शुभारंभ

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सफेदपोश, कोयला माफ़ियाओं की गुंडागर्दी नहीं चलेगी : रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लाल झंडा का अस्तित्व दुनिया से समाप्त हो गया है, तो फिर निरसा में इसकी क्या जरूरत। यहां भारत माता का झंडा लहराना चाहिए, यह भारत का गौरव है। निरसा को निखारने के लिए कमल चाहिए। आप सभी निरसावासी निरसा में कमल खिलाएं और यहां के विकास के मार्ग को प्रशस्त करें। कोयलांचल में सफेदपोश और कोयलामाफ़ियाओं की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री दास बुधवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत धनबाद के निरसा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। दास ने कहा कि झारखण्ड को वर्तमान सरकार नक्सलमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और बिचौलिया मुक्त बनाने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये अगले10 वर्ष तक मिलेंगे। डबल इंजन की सरकार का ही वजह से ही झारखंड के 35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी को मकान देने का लक्ष्य निर्धारित है। पेंशन योजना से अन्य जरूरतमंदों को भी जोड़ा जाएगा। सामाजिक जीवन की बड़ी शक्ति यानी महिला शक्ति के उत्थान का प्रयास सरकार कर रही है। पांच वर्ष पूर्व तक 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था। वर्तमान सरकार ने दो लाख 17 हजार सखी मंडल का गठन कर इससे जुड़ी महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार प्रदान कर उनका आर्थिक स्वालंबन सुनिश्चित करने का काम किया है।

पाकिस्तानी भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस व जेएमएम
रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपके प्रचंड समर्थन के बल पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर दिया, लेकिन इस पहल का कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विरोध कर रही है। ये सभी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अब ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने का अवसर आ गया है। आप सभी उन्हें सबक जरूर सिखाएं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.