City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के कई हिस्सों में 15 से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले बहत्तर घंटे के दौरान बारिश होने का पुर्वानुमान जारी किया है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी औऱ अंडमान में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर भी पड़ने की उम्मीद है। इस वजह से शनिवार तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा रांची समेत कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने  बताया कि  बताया कि  14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 से बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह बारिश अंडमान सागर में बन रहे चक्रवातीय तूफान की वजह से होगा। इसके 15 अक्टूबर को ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तट पर टकराने की संभावना है, जिसका असर झारखंड के भी विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.