City Post Live
NEWS 24x7

एलईडी वाहन के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

एलईडी वाहन के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

सिटी पोस्ट लाइव, साहेबगंज/रांची: झारखंड के साहेबगंज जिले में इन दिनों मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वोटिंग के दिन मतदाता इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इसी क्रम में गुरूवार को साहेबगंज प्रखंड के हरप्रसाद, किसनप्रसाद, मखमलपुर उत्तर दियारा पंचायत में जनसम्पर्क विभाग के एलईडी स्क्रीन युक्त वाहन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी को एलईडी वाहन के माध्यम से देखा और जागरूक हुए। इस क्रम में बड़ी तादाद में उपस्थित लोगों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान एवं बैलेट, वीवी पैट आदि की जानकारी हिन्दी, बंगला एवं संथाली भाषा में दिया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.