City Post Live
NEWS 24x7

उपराष्ट्रपति दस अगस्त को करेंगे मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुभारंभ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

उपराष्ट्रपति दस अगस्त को करेंगे मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुभारंभ

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू दस अगस्त को मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुभारंभ करेंगे। उस दिन किसानों को इस योजना की पहली किस्त दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहेंगे। राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह सूचना भवन में अपने विभाग की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक 15 लाख 600 किसानों का पंजीकरण हुआ है। बाकी बचे किसानों को अक्टूबर तक पहली किस्त दे दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत राज्य के आठ लाख किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर है। किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैजिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।सिंह ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के रूप में राज्य में सात महाविद्यालयों गढ़वादेवघरचाईबासादुमका सहित अन्य जगहों पर पढ़ाई शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार चार वर्ष में 260 सिंगल विंडो सेंटर की स्थापना की गयी है। 6976 किसानों के बीच मोबाइल फोन का वितरण किया गया है। बीज के मामले में आत्मनिर्भरता के लिए 1313 बीज ग्राम की स्थापना की गयी है। नई तकनीक के प्रशिक्षण के लिए 71 किसानों को ईजराईल भेजा गया। कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए अनुदानित दर पर 964 ट्रैक्टर का वितरण किया गया। वर्षा जल संचयन इकाई-डोभा निर्माण योजना के तहत 77444 डोभा का निर्माण कराया गया। राज्य में दूध उत्पादन 59.50 लाख लीटर प्रतिदिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम तथा बीज उत्पादन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा खरीफ एवं रबी में 50 प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक खरीफ में 404777 क्विंटल एवं रबी में 222906 क्विंटल कुल 627683 क्विंटल बीज का वितरण किसानों के बीच किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 11350 हेक्टेयर में ड्रिप इरीगेशन एवं स्प्रीकलर इरीगेशन सिस्टम के अधिष्ठापन का कार्य किया गया है। सिंह ने कहा कि डेयरी प्लांट की स्थापना रांची के होटवार में एक लाख लीटर क्षमता का अति आधुनिक डेयरी प्लांट तथा एक मिनरल मिक्सचर प्लांट एवं बाय-पास प्रोटीन प्लांट की स्थापना की गयी है। पलामूदेवघर और साहेबगंज में 50 जार लीटर हस्तन क्षमता का डेयरी प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। रांची मुख्यालय में एक मिल्क प्रोडक्ट प्लांट तथा जमशेदपुर एवं गिरिडीह में 50 हजार लीटर हस्तन क्षमता का डेयरी प्लांट की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैविक कृषिओफज के तहत राज्य के 13 जनजातीय जिलों में वर्ष 2012 से कृषकों के निजी भूमि पर जैविक कृषि को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 26310 हेक्टेयर भूमि पर जैविक कृषि एवं प्रमाणीकरण का कार्य कराया गया। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर जैविक सब्जियों की बिक्री करायी जा रही है। प्रेसवार्ता में कृषि विभाग की सचिव पूजा सिंघलसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.