City Post Live
NEWS 24x7

गुमला में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गुमला में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

सिटी पोस्ट लाइव, गुमला: गुमला थाना के छोटा खटंगा स्कूल के पास दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। जिसकी प्राथमिकी शुक्रवार को गुमला थाना में दर्ज की गई। घटना गत तीन अप्रैल की है। लेकिन पीड़िता ने शुक्रवार को गैंप रेप के 12 आरोपियों के खिलाफ गुमला थाना में भादवि की धारा 376 (डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी। अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि इस मामले को दबाने के लिए काफी दवाब दिया जा रहा था। इसके कारण वह देर से प्राथमिकी दर्ज करा रही है।  वह तीन अप्रैल को अपनी सहेली और अपने गांव के तीन युवकों डब्लू ,सुभाष उरांव एवं बिरसा उरांव के साथ मड़वा गांव एक शादी में गयी थी।

शादी समारोह से जब वह अपने सहेली के साथ वापस लौट रही थी, तो उसी के गांव के संदीप उरांव, राजेश उरांव आया संदीप ने एक लड़की का और राजेश ने दूसरी लड़की का हाथ पकड़ लिया। वे लोग पूछने लगे कि जिससे बात कर रही थी वे लोग कहां के थे। उन दोनों लड़कियों ने उन दोनों अपने ग्रामीणों को पूरी जानकारी दे दी। उसके बाद उनलोगों ने गांव के और लड़कों को बुलाया। जमा हुए लड़कों की संख्या 12 थी।

आम के बगीचा में उन दोनों को पकड़कर ले गए। इसके बाद सभी ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। एक लड़की से दिलेश्वर उरांव, सुकरा उरांव, संदीप उरांव, रत्न उरांव, अनिल उरांव और दो अज्ञात ने दुष्कर्म किया। जबकि उसकी सहेली के साथ संदीप उरांव, महादेव उरांव, अनिल उरांव, सुकरा उरांव, रत्न उरांव, खोईराम उरांव, अनिल उरांव ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़कियों को रात के साढ़े ग्यारह बजे छोड़ते हुए धमकी दी की गांव में घुसने नहीं देंगे। दोनों पीड़िता ने गांव में बन रहे घर में रात गुजारी। नौ अप्रैल को उसके रिश्तेदार दिलेश्वर के घर जाकर उसकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। राजेश रत्न और संदीप कहने लगे कि गांव में रहना है तो रहो और नहीं तो गांव के बाहर चली जाओ। इसके बाद हिम्मत करके पीडिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के धर-पकड़ में जुट गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.