City Post Live
NEWS 24x7

पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भगवान शिव शंकर की आराधना का पवित्र माह बुधवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। अन्य दिनों की अपेक्षा पहाड़ी मंदिर में ज्यादा भीड़ थीं। पूरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा था। पहाड़ी मंदिर में सावन के  सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है। उस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इसे ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। बुजुर्गों के लिए एलईडी टीवी लगाई गई है। ताकि वह नीचे से ही भगवान शंकर के दर्शन कर सकें। साथ ही जलाभिषेक के लिए हजारों लोटे की भी व्यवस्था की गई है। पहाड़ी मंदिर के मुख्य गेट से मुख्य मंदिर तक 25 हैलोजन लाइट लगाई गई है। भक्तों के लिए डॉक्टरों की एक टीम को भी तैनात किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से दंडाधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से 15 दंडाधिकारी और 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे लिबास में महिला और पुरुष जवानों को लगाया गया है। मंदिर परिसर में 31 सीसीटीवी कैमरा के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.