City Post Live
NEWS 24x7

रिम्स में भर्ती लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रिम्स में भर्ती लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलाकात करने पहुंचे हैं। उनके साथ आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी भी लालू से मुलाकात करेंगे। तीनों लालू से उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेंगे। इससे पहले तेजस्वी ने 10 नवंबर को लालू से मुलाकात करने रांची पहुंचे थे।

महागठबंधन की सीटों के बंटवारे पर भी हो सकती है बातचीत

तीनों नेता लालू से रिम्स के पेइंग वॉर्ड में मुलाकात करेंगे। शुक्रवार रात को रांची पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन में साथियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे महागठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि उनके नए सहयोगी मुकेश साहनी ने महागठबंधन ज्वाइन किया है। उन्होंने साफ किया कि बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

लालू के स्वास्थ्य जानने आया हूं रांची: उपेंद्र कुशवाहा
उधर, रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे लालू से मिलकर उनके स्वास्थ्य जानेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि समय आने पर महागठबंधन का पूरा फार्मूला जनता के सामने आ जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.