City Post Live
NEWS 24x7

झाविमो के भाजपा में विलय के पारित प्रस्ताव का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झाविमो के भाजपा में विलय के पारित प्रस्ताव का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने झारखंड विकास मोर्चा पार्टी (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी के वक्तव्य का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक दल और झारखंड विकास मोर्चा पार्टी का भाजपा में विलय की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि झाविमो की रांची में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति ने इस आशय का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस पर विचार करेगा। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह,समीर उरांव, प्रणव वर्मा, महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, सुनील कुमार सिंह, अनंत ओझा, मंत्री मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, सरिता श्रीवास्तव, नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, गणेश मिश्र, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, मिस्फीका हसन, अनिल सिन्हा, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, नीरज पासवान, अमित कुमार, आरती सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, अमरदीप यादव, आदि शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.