City Post Live
NEWS 24x7

छोटा रसाई गैस सिलेंडर फटने से छह छात्राओं सहित सात घायल, दो रेफर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

छोटा रसाई गैस सिलेंडर फटने से छह छात्राओं सहित सात घायल, दो रेफर

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका : शहर के नगर थाना क्षेत्र के बगानपाड़ा मोहल्ले के एक मकान (लॉज) के प्रथम तल्ले के एक कमरे में छोटा रसोई गैस सिलेंडर फटने से छह छात्राओं सहित सात लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसमें दो छात्राओं की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहरत इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। घायलों में छह छात्राएं एवं एक पुरूष शामिल है। सिविल सर्जन डा. अनंत कुमार झा ने बताया कि घटना में 7 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जबकि चार छात्राओं और एक पुरूष का इलाज बर्न वार्ड में जारी है। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बगानपाड़ा मोहल्ले में नेपू सिंह के मकान में छोटा रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से सभी उसकी चपेट में आ गये। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मकान से पांच अन्य छोटे रसोई गैस सिलेंडर को निकालने में कामयाब रही है। समय रहते कार्रवाई कर अन्य गैस सिलेंडरों को निकाल बड़ी हादसा को टाला गया है।
अस्पताल डीएस डा. बिनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि घायलों में पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खाकसा गांव निवासी ऐनी हेम्ब्रम, पाकुड़ की ही सायराना खातुन शामिल है। वहीं जिले के शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के कालीचुआं गांव की दो सगी बहने सनोदी सोरेन और मायनों सोरेन शामिलत है। जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के रंगलिया गांव की निशि मारिया हेम्ब्रम, देवघर जिला के सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बनीराम गांव निवासी कोनिका हेम्ब्रम और पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र के एमानवेल मुर्मू शामिल है। जलन से गंभीर रूप से घायल सगी बहने सनोदी सोरेन और मायनों सोरेन को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल ऐनी हेम्ब्रम ने बताया कि कोनिका के कमरे में उसके साथ मायनो और सनोदी तीनों दोपहर का खाना बना रही थी। खाना बनाने के क्रम में अचनाक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से कमरे में मौजूद कोनिका, मायनो और सनोदी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाहर खड़ी ऐनी भागने के क्रम में आग की चपेट में आ गई। आग के फैलने के कारण दूसरे कमरे में मौजूद सायराना खातून, निशि मारिया और इमानुएल मुर्मू उसके चपेट में आने से झुलस गये।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, एसडीओ राकेश कुमार, समाजसेवी सह नप अध्यक्षा पति अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, सदान एकता नेता राधेश्याम वर्मा, विजय सोनी, भाजपा नेता गरीब दास आदि ने मौके पर पहुंच घायलों के स्थिति का जायजा लिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.