City Post Live
NEWS 24x7

वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव तिवारी का निधन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव तिवारी का निधन
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव तिवारी का  निधन हो गया है। वासुदेव तिवारी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सारण जिला के उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके निधन पर रांची प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सोमवार को कहा कि वासुदेव तिवारी के निधन से पत्रकार जगत ने एक सामाजिक, अनुभवी और पत्रकारों का सहयोगी खो दिया है। लंबे समय तक पत्रकारिता करते हुए उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की थी। उनके निधन की खबर से रांची प्रेस क्लब शोकाकुल हैं। वासुदेव तिवारी ने पत्रकारिता की शुरूआत रांची में रांची एक्सप्रेस से किया था। जिसके बाद वह समाचार एजेंसी में काम करने के बाद कई अखबारों में अपनी सेवा दी। वह सेवानिवृति होने के बाद मेदनीनगर में ही रहने लगे और वहीं सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहे। पिछले कुछ दिनों से बिमार रहने के कारण वह पटना में अपने चिकित्सक पुत्र के साथ रह कर इलाज करवा रहे थे। जहां 25 अक्टूबर को रात 11 बजे उनका निधन हो गया। उनके इच्छानुसार परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार सारण में उनके पैतृक गांव में किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.