City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसद सिंह की तबीयत बिगड़ी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसद सिंह की तबीयत बिगड़ी

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो/रांची: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत खराब हो गई है। फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उनका रांची के बरियातु स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पिछले दस दिनों से इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को रांची के बरियातू रोड स्थित माँ रामप्यारी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व मंत्री झारखंड सरकार एवं वर्तमान में बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।  बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से माँ रामप्यारी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित फोर्ट्ज अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अस्पताल जाकर राजेंद्र प्रसाद सिंह के बारे में स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के परिजनों ने बताया कि   उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।  इसके कारण उन्हें  एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 के पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इलाज के बाद वे ठीक भी हो गये थे, फिर उन्हें कांग्रेस ने बेरमो से टिकट दिया था।  चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2009 में राज्य में बनी यूपीए की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था।  राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो विधानसभा से छठवीं बार जीत हासिल की है और वे इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.