City Post Live
NEWS 24x7

राजस्व संग्रहण की स्थिति में सुधार, अब विकास कार्यां में आएगी तेजी: रामेश्वर उरांव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: झारखंड प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री खाद्य आपूर्ति डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन ने सत्ता संभाली है, तो पिछली सरकार से खजाना खाली मिला, इसके बाद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के माध्यम विकास के काम शुरू किये, लेकिन अचानक 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आये और बिना सोचे-समझे लॉकडाउन की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लोग पैदल चलकर, साईकिल से , मोटरसाईकिल से या ऑटो से अपने घरों की ओर से लौटने लगे। झारखंड सरकार की ओर से वापस लौटने वाले हर प्रवासी कामगारों को मदद पहुंचायी गयी, झारखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने हवाई जहाज से प्रवासी कामगारों को वापस लाने की दिशा में पहल की, स्पेशल ट्रेन से सबसे पहले झारखंड के प्रवासी कामगारों को वापस लिया गया। संताल परगना के विभिन्न इलाकों में सामूहिक दुष्कर्म और महिलाओं की हत्या के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे यह स्वीकार करते है कि घटनाएं घटी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गयी है, आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, कार्रवाई से पीड़िता के परिजन और अभिभावक भी संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में क्या हुआ, पहले पीड़िता का केस दर्ज किया गया, बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और फिर पीड़िता का समुचित इलाज नहीं हुआ और मौत हो जाने के बाद परिजनों से बिना पूछे अंत्येष्टि कर दी गयी। उन्होंने कहा कि वे भी पुलिस अधिकारी रहे है, पुलिस के समक्ष दो जिम्मेवारियां रहती है, पहला तो घटनाओं पर अंकुश लगायी जाए और यदि घटनाएं घट जाये, तो त्वरित कार्रवाई हो। इन मामलों में भले ही घटनाओं को होने से रोका नहीं जा सका, लेकिन कार्रवाई हुई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.