City Post Live
NEWS 24x7

स्थानीय युवा संथाल का प्रतिनिधित्व करें और विकास को अमलीजामा पहनायें : रघुवर दास

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का संथालपरगना में छठा दिन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

स्थानीय युवा संथाल का प्रतिनिधित्व करें और विकास को अमलीजामा पहनायें : रघुवर दास
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने संथाल को बदलने, यहां के आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जो पहल की थी, उसको हम यथार्थ में बदलेंगे। वर्तमान सरकार के साथ संथालवासी मिलकर कार्य करें, तभी यह कार्य संभव होगा। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के छठे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री दास जामताड़ा के करमाटांड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ा दर्द होता है जब मैं संथाल के गांवों में जाता हूं, इस बात का एहसास होता है कि किस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां के लोगों का शोषण किया। गोला, बोकारो का रहने वाला यहां का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकता है। जबकि यह संथाल के युवाओं के हक़ को मारने जैसा है। यहां के युवाओं को संथाल के प्रतिनिधित्व का हक है। यहां के स्थानीय युवा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करें और क्षेत्र के विकास को अमलीजामा पहनायें। अब झूठ-फरेब नहीं चलेगा। जेएमएम आदिवासी शोषक पार्टी है। आप एक कदम चलें, सरकार आपके साथ चार कदम चलेगी क्योंकि आपको आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी देखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के लिए जीती है और गरीबों की सुनती है। आने वाले समय में भी हम ऐसा ही करेंगे। झारखंड और संथाल को विकास के लिए कमल की जरूरत है। कमल आएगा तो सम्मान की जिंदगी आएगी, समृद्धि आएगी। आप 5 वर्ष की तुलना 70 वर्ष से करें। अलग राज्य गठन के बाद भी कांग्रेस और जेएमएम ने झारखंड में राज किया लेकिन झारखंड के विकास के प्रति उदासीन रहे। इस दौरान झारखण्ड देश और दुनिया में बदनाम होता रहा। राज करने वाले खुद का ही विकास करते गए। सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन को गैर कानूनी ढंग से खरीद लिया। सरकार इसका हिसाब-किताब कानून के मुताबिक करेगी। गरीब आदिवासियों की जमीन को वापस कराया जाएगा। किसी को हक नहीं कि वह कानून का उल्लंघन करें। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का हो रहा है प्रयास मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। गांव में स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक की सड़कें और सौर ऊर्जा का उपयोग कर पेयजल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बिजली घर-घर पहुंच रही है। सरकार का प्रयास है सभी को बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित किया जाए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.