City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची में तीखी धूप के बाद हुई बारिश से मिली राहत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राजधानी रांची में तीखी धूप के बाद हुई बारिश से मिली राहत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची वासियों को मौसम ने मंगलवार को बड़ी राहत दी। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज धूलभरी हवा चलने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से तप रहे रांची वासियों को गर्मी से राहत मिली। रांची के अलावा रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी मौसम ने ऐसा ही परिवर्तन किया। बोकारो में तेज हवा की वजह से चुनावी सभा के लिए तैयार मंच तक टूट गए। वहीं, 3 मई को आने वाले फनी चक्रवात के असर से भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
एक मई से तापमान में हो सकती है गिरावट
इधर, मंगलवार दोपहर के पहले तक चिलचिलाती धूप ने लोगों को तेज गर्मी का अहसास कराया। इस सीजन में सोमवार को सबसे ज्यादा रांची का पारा 41 डिग्री पहुंच गया। इतनी गर्मी इस सीजन में अब तक नहीं पड़ी। सुबह में जलाने वाली तेज धूप और दाेपहर बाद गर्म हवा का झाेका गर्मी बढ़ा रही है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 1 मई से दाेपहर बाद झारखंड में बारिश के साथ गरज और 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। 1 मई काे दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में बारिश हाेने के आसार हैं। 2 और 3 मई काे रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा चल सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

फनी चक्रवात का असर 3 मई से
माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फनी चक्रवात अभी बंगला की खाड़ी में है। यह चक्रवात ओडिशा काेस्ट के आगे बढ़ रहा है। 4 मई काे ओडिशा के तट पहुंचेगा। इसका असर 3, 4 और 5 मई को झारखंड में दिखेगा। झारखंड में गर्मी से राहत मिलेगी। इस चक्रवात आने से पहले ही झारखंड का माैसम भी बदलेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हाे सकती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.