City Post Live
NEWS 24x7

रांची में छठ महापर्व को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची में छठ महापर्व को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : आस्था के महापर्व छठ की खरीदारी शुरू हो गयी है, बाजार भी सज गया है। पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए शनिवार को गहमा-गहमी रही। राजधानी रांची के विभिन्न बाजारों में सजी दुकानों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीददारी की। सभी जगह ग्राहको ंकी अच्छी खासी भीड़ दिन भर देखने को मिली। गेहूं से लेकर सूप-दउरा तक की बिक्री हुई। चार दिवसीय छठ महापर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। पहला अर्ध्य 13 और दूसरा 14 नवंबर को है। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर घरों में विशेष साफ-सफाइ शुरू हो गयी है। गेहूं सहित अन्य चीजां की खरीददारी हो गयी है। इस व्रत को लेकर काफी सावधानी बरती जाती है। इस पर्व की काफी महता है। पर्व के लिए पूरा परिवार एकजुट होकर कार्य में लग जाता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.