City Post Live
NEWS 24x7

घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा रांची का आसमान, हुई हल्की बारिश, बढ़ी ठंड

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा रांची का आसमान, हुई हल्की बारिश, बढ़ी ठंड

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची वालों का स्वागत शुक्रवार की सुबह बारिश ने किया। दिन भर आसमान घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह करीब दस बजे से ही रांची आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। कहा जाता है कि रांची की सर्दी का मिजाज अलग ही है। यहां ठंड भी अधिक पड़ती है। ठंड धीरे-धीरे अलविदा कह ही रही थी कि बारिश ने एक बार फिर ठंड को बढ़ा दिया। जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि राज्य में 6 फरवरी से आठ फरवरी के बीच राज्य में बारिश हो सकती है। वैसा ही हुआ शुक्रवार सुबह से बुंदाबूंद हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि झारखंड के रांची, चतरा, रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग जिले में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज की गई।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.