City Post Live
NEWS 24x7

रांची : ट्रेड यूनियन की हड़ताल को वामदलों का समर्थन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : ट्रेड यूनियन की हड़ताल को वामदलों का समर्थन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सेंट्रल ट्रेड यूनियन की 8-9 जनवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वामदल कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरेंगे। मेहता रविवार को भाकपा राज्य कार्यालय में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी किसान-मजदूर नीति और कॉरपोरेट परस्तनीतियों के खिलाफ यह हड़ताल है। देश की जनता केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान है। मौके पर माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानून में लगातार संशोधन कर कॉरपोरेट घरानों को मदद कर रही है। सीपीएम के राज्य सचिव गोपीकान्त बक्शी ने कहा कि सेंट्रल ट्रेड यूनियन की हड़ताल आम अवाम की आवाज है। इसलिए 8 जनवरी को वामदल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इस हड़ताल का समर्थन करेंगे। प्रेसवार्ता में सिद्धेश्वर सिंह, मासस के सुशांतो मुखर्जी, सुरेश प्रसाद यादव और अजय सिंह उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.