City Post Live
NEWS 24x7

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्य में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसका असर आज भी राज्य में देखने को मिला। राजधानी रांची में आज सुबह से ही रुक रुक कर बारिश होती रही। हालांकि , बीच बीच में धूप भी निकलती रही। मौसम विभाग के पूवार्नुमान में बताया गया है कि अगले चार दिनों तक राज्य भर में मॉनसून के कारण बारिश होगी। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, गुमला, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिणी झारखंड के उपर में सक्रिय है। इसका असर राज्य में देखने के लिए मिल रहा है। आज राजधानी में दिन में एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। दिन और रात के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हुई। इस राज्य में मानसून पूर्ण रूप में सक्रिय रहा। हालांकि एक से दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुर्देंग में 68.2 मिमी रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.