City Post Live
NEWS 24x7

रांची में बारिश होली का रंग कर सकती है फीका

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची में बारिश होली का रंग कर सकती है फीका

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: होली त्योहार को लेकर सभी लोग तैयारियों में जुट गये हैं। पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में हो रही बारिश होली का रंग फीका कर सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि होली के दिन 10 मार्च को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण इसका असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के कई जिलों में 15 से 64 मिमी तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी हो सकती है। इस दौरान तेज गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि होली के बाद 11 और 12 मार्च को मौसम साफ रहेगा। जबकि 13 और 14 मार्च को भी हल्की बारिश हो सकती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.