City Post Live
NEWS 24x7

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिर हुए रघुवर दास, रुद्राभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिर हुए रघुवर दास, रुद्राभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अंतिम चरण के चुनाव के दौरान संथाल में कैंप कर रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिर हुए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पंडित शांतिराम तिवारी के पौत्र पंडित उदय शंकर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पंडा रमेश परिहस्त के नेतृत्व में 11 पुरोहितों ने रूद्राभिषेक कराया। उनके साथ राज्य के श्रम मंत्री राज पालिवार भी थे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री दास ने ट्वीट किया- बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। झारखंड यूं ही विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। भोलेनाथ से यही कामना है। हर हर महादेव। इससे पहले आज सुबह भी मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था- दुमका में हर तरफ मोदी के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास झलक रहा है। शिकारीपाड़ा के युवा हों, महिला हों या हों बुजुर्ग … सबकी है बस एक ही पुकार… फिर एक बार मोदी सरकार…। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में झारखंड के संथाल परगना की तीन लोकसभा सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल में 19 मई को वोट डाले जायेंगे। यहां भाजपा को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) वाले विपक्षी गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में भाजपा को बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद पर भरोसा है। अब 23 मई को स्पष्ट होगा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा किस पर बरसाती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.