City Post Live
NEWS 24x7

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी को आएंगे झारखंड

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी को आएंगे झारखंड

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी की शाम रांची पहुंचेंगे। यहां वे केंद्रीय विश्वविद्यालय  झारखंड के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 फरवरी को राष्ट्रपति गुमला के विशुनपुर और फिर देवघर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर तीनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति कोविंद की सुरक्षा के लिए  तीनों जगहों पर अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी, डीएसपी और अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।  28 फरवरी को राष्ट्रपति कोविंद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चेरी-मनातू स्थित नए कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड का यह पहला दीक्षांत समारोह है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी डॉक्टर नंदकुमार यादव इंदु ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिलकर उनसे बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का आग्रह किया है। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 29 फरवरी को वे पहले गुमला के विशुनपुर और फिर देवघर जाएंगे। इस समारोह में लगभग 96 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इससे पहले सितम्बर 2019 में राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आए थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.