City Post Live
NEWS 24x7

महापर्व छठ की तैयारियां शुरू, सूप-डाला बनाने में जुटी हुनरमंद महिलाएं

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

महापर्व छठ की तैयारियां शुरू, सूप-डाला बनाने में जुटी हुनरमंद महिलाएं

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन में जुट गए हैं। वही बाजारों में भी दीपावली और छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में छठ महापर्व में लगने वाली सबसे मुख्य सामग्री सूप और डाला बनाने वाले लोग भी अपने काम जुट गये हैं। इसी क्रम में देवीपुर प्रखंड के कई गांवों की महिलाएं सूप, डलिया और कड़ोली बनाने के काम में लगातार जुटी हुई हैं। हर वर्ष इन गांव की महिलाओं द्वारा बनाये गए सूप और डाला को देवघर के अलावा धनबाद, बोकारो, रांची, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जैसे कई शहरों में भेजा जाता है। सूप बनाने वाली महिलाओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि छठ पर्व में इन सभी सामान की बिक्री बढ़ जाती है। लोकल बाजार में दाम कुछ कम मिलता है लेकिन बाहर भेजने से ज्यादा लाभ मिलता है। आज महिलाएं गांव में रहकर भी अपने हुनर के बल पर अपने आप को स्वावलंबी बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि देवघर जिले के कई गांवों में सरकार की ओर से सूप डाली आदि बनाने वाले लोगों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अनुदान भी दिया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.