City Post Live
NEWS 24x7

पीएन सिंह 25 वर्षों से कर रहे हैं पार्टी की सेवा, जनता की उम्मीदों पर भी खरे उतरेः जिलाध्यक्ष

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पीएन सिंह 25 वर्षों से कर रहे हैं पार्टी की सेवा, जनता की उम्मीदों पर भी खरे उतरेः जिलाध्यक्ष

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: 2019 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। सभी अपनी-अपनी जुगाड़ बैठाने में जुट गए हैं। गुरुवार को धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धनबाद के वर्तमान सांसद पीएन सिंह का टिकट नहीं कटेगा। वे 25 वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और जनता की उम्मीदों पर भी खरा उतरे हैं। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि धनबाद सांसद पीएन सिंह लगातार पार्टी हित के लिए अच्छा काम करते रहे हैं। वह 25 वर्षों से जनता के बीच में हैं और ऐसे में उन्हें नहीं लग रहा है कि इनका टिकट कटने की चर्चा भी आलाकमान में कहीं होगी। वहीं गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू को दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो और रवींद्र कुमार पांडेय के बीच हुई बयानबाजी से इसका कोई मतलब नहीं है। यह पार्टी के शीर्ष नेताओं का फैसला है। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भाजपा इसबार और ज्यादा सीटें लाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। यह जनता ने फैसला कर लिया है। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें इसबार भाजपा के खाते में जाने वाली हैं। भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन किसी भी चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। इसबार के लोकसभा चुनाव की सारी तैयारियां बूथस्तर से लेकर जिलास्तर तक कर ली गई हैं। धनबाद से एक कमल का फूल प्रधानमंत्री मोदी को भेजा जाएगा। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.