City Post Live
NEWS 24x7

उपचुनाव में वंशवाद व भ्रष्टाचारी शासन के खिलाफ लोग वोट करेंगे: दीपक प्रकाश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में वंशवाद और भ्रष्टाचारी शासन के खिलाफ लोग वोट करेंगे। इस मौके पर प्रदेश जदयू के महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्त्ता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। भाजपा और जदयू नेताओं ने शनिवार को रांची में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि झारखंड में शासन करने वाली तीनों पार्टियां जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी वंशवाद पर आधारित पार्टी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड सरकार के नौ महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया हैं, सारे विकास कार्य बाधित है, सिर्फ ट्रांसफर-पोटिस्ंग का खेल चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा और जदयू के बीच वर्षां पुराना संबंध रहा है, जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूरे देश के लोग विकास कार्यां को गति देने वाला नेता मानते है, उन्होंने बिहार को बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकाल कर विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का काम किया है, इस उपचुनाव में भी जदयू का समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा। इस मौके पर जदयू नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि निरंकुश सरकार पर अंकुश लगाने के लि पार्टी ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा और आजसू पार्टी के अलावा जेएमएम उलगुलान के कार्यकर्त्ता एकजुट होकर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अभियान चलाएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.