City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पिछले तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग अपने रोजमर्रा के काम से निकल रहे हैं। ठंड कम होने से राजधानी रांची के मेन रोड, कचहरी चौक, कोकर चौक, हरमू बाजार सहित अन्य जगहों पर मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा आवागमन ज्यादा रहा।

बीते दो-तीन दिनों से हवा की गति धीमी है। जिस कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो सकता है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इधर ठंड से राहत होने से मजदूर काम पर जाते हुए देखे जा रहे हैं और स्कूलों में भी बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। इधर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कंबल वितरण जारी है। सामाजिक संगठनों की ओर से प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.