City Post Live
NEWS 24x7

शिबू सोरेन को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाइयां

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

शिबू सोरेन को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाइयां

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन के 75वें जन्म दिन पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई तथा दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर 75 पौंड का केक काटा गया। इस मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन भावुक हो गए। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जिन लोगों के लिए आंदोलन किया, अलग राज्य बनवाया, उसका लाभ उन्हें नहीं मिला। सक्षम अधिकारी फाइलों में उलझ कर रह गए हैं, उन्हें गाँव एवं देहातों में जाकर मूलवासी-आदिवासियों की समस्याओं का निदान करना चाहिए। बधाई देने वालों में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बसंत सोरेन, महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा महुआ माजी, बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, पूर्व विधायक सह कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार, जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, राँची जिला सचिव अंतु तिर्की, राँची जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल सहित सैकड़ों नेता शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.