City Post Live
NEWS 24x7

पलामू : छठ घाट पर दो बहनों की डूबकर मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पलामू : छठ घाट पर दो बहनों की डूबकर मौत

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र के कोइरियाडीह छठ घाट में रविवार सुबह अर्घ्य देते समय दो बहनों की डूबने से मौत हो गयी। जानकारी अनुसार बरडीहा गांव के मोती साव की पुत्री प्रभा कुमारी व सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह के संतोष साव की पुत्री गुड्डी कुमारी पाटन को इरियाडीह गांव में बने छठ घाट गयीं थीं। सभी लोग छठ घाट से वापस अपने घर आ गए पर दोनों बहनें घर नहीं पहुंचीं। गांववालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। बहुत खोजबीन के बाद बाद दोनों बहनों का शव गड्ढे में देखा गया। इसके बाद छठ घाट पर अफरातफरी मच गयी। जिस गड्ढे में डूबने से दोनों बहनों की मौत हुई है, वह कोइरियाडीह की नदी में ही खोदकर बनाया गया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.