City Post Live
NEWS 24x7

अटल के सपनों का झारखंड बनाना हमारा संकल्प : रघुवर दास

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अटल के सपनों का झारखंड बनाना हमारा संकल्प : रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि अटल झारखंड राज्य के जन्मदाता रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को रांची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में रांची महानगर भाजपा की ओर से आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां की जनजाति एवं सदानों समाज की पीड़ा को समझा और शासन में आते ही अलग राज्य का गठन कराया। वे झारखंड का समावेशी और सर्वांगीण विकास चाहते थे। मुख्यमंत्री दास ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जनजाति समाज से विशेष प्रेम था। उन्होंने ही अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने का श्रेय भी वाजपेयी को ही जाता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चर्तुभुज योजना, सर्व शिक्षा अभियान से उन्होंने गांव और गरीबों को विकास से जोड़ा। वहीं पोखरण परीक्षण से उन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान को ऊंचा उठाया। दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार मिलकर अटल के सपनों के अनुरूप अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में लगी हुई है। झारखंड सरकार भी राज्य के जनजाति, मूलवासी समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि संथाल की ओलचिकी भाषा की पढ़ाई भी सरकार विद्यालयों में सुनिश्चित कर रही है।  क्रिसमस की दी बधाई मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्रिसमस के मौके पर समस्त राज्यवासियों विशेषकर मसीही समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रभु यीशु के प्रेम के संदेश को जन-जन पहुंचाने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी अटल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में शासन को सुशासन में बदलकर दिखाया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, सुबोध कुमार सिंह, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.