City Post Live
NEWS 24x7

लोगों को भा रहा है झारक्राफ्ट का ऑर्गेनिक सिल्क

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : प्रकृति द्वारा बनाए गये लगभग सभी वस्तु अनमोल और जीव हित में होते हैं| इसीलिये हम प्राकृतिक वस्तुओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं| नई दिल्ली में लगे व्यापार मेले के झारखंड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टॉल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है| क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज महतो ने बताया कि विश्व व्यापार मेले में साडी, दुपट्टा, बम्बूप्रोडक्ट, वूलेन जैकेट, कॉटन शर्ट, ट्राइबलजूलरी आदि की बिक्री की जा रही है। जिनका मूल्य 175 रुपये से लेकर 10,000 तक है। इस वर्ष मेले में 20% तक की छूट और किसी किसी उत्पाद पर 50% तक की छूट का भी ऑफर है। आज बुधवार को झारखंड पेवेलियन के झारखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचन्द्र प्रसाद ने पेवेलियन का अवलोकन किया और सभी स्टालों का जायजा लिया|
ऑर्गेनिक उत्पादों में किसी भी तरह के रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता
झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है। जो कि अपने उत्पादों को बनाने से लेकर रंगों तक में किसी भी तरह के रसायन का इस्तेमाल नहीं करता है, जिसमें कुकून से धागा और धागे से कपडे तक के शक्ल पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक मानकों के साथ ही की जाती है| रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, चाय की पत्ती और दलचीनी जैसी चीजों से निकाल कर उपयोग किया जाता है। इसके आलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता है, जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और अनुष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली कलाकृतियां चित्रित की जाती हैं|
ऑर्गेनिक उत्पादों का विदेशों में भी निर्यात करता है झारक्राफ्ट
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज महतो ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। इसमें ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन किया जाता है। झारक्राफ्ट राष्ट्र के अलावा जर्मनी, सूडान, पोलैंड, यूके, यूएस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन आदि देशों को निर्यात भी करता है। सालाना कुल बिक्रय 120 करोड़ है। महतो ने बताया कि भारत में हमारे दिल्ली, बंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, धनबाद, दुमका और रांची में झारक्राफ्ट के स्टोर्स हैं|

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.