City Post Live
NEWS 24x7

संगठन पर्व सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

संगठन पर्व सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: भाजपा द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गान से शुरू हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता नरेंद्र पांडे, ने की जबकि संचालन उपेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से भी लोगों को कार्यकर्ता समझाएं। 1 से 7 अगस्त के मध्य “समय दानी कार्यकर्ता” शक्ति केंद्रों के बूथों पर रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे और प्रत्येक बूथ पर 75 से 100 सदस्य बनाना आवश्यक है। जिला एवं मंडल कार्यसमिति के प्रत्येक सदस्य कम से कम 25 नए सदस्य बनाएंगे तभी वे सक्रिय सदस्य बन पाएंगे। जिन बूथों पर चुनाव में पार्टी पिछड़ी थी, उन बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बनाना जरूरी है। कार्यशाला में परशुराम ओझा, अमलेश्वर दुबे, रामप्रवेश सिंह, प्रदीप सिन्हा, शिव कुमार मिश्रा और संजुक्ता देवी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.