City Post Live
NEWS 24x7

नीरज सिंह हत्याकांडः कोर्ट में पेश हुए विधायक संजीव सिंह

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

नीरज सिंह हत्याकांडः कोर्ट में पेश हुए विधायक संजीव सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में पिछले दो वर्षो से जेल में बंद झरिया से विधायक संजीव सिंह धनबाद न्यायालय में गुरुवार को पेश हुए। पेशी के बाद उन्हें दोबारा धनबाद जेल ले जाया गया। पेशी के बाद संजीव सिंह ने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबाद से भाजपा उम्मीदवार सांसद पीएन सिंह को उनका पूरा समर्थन रहेगा। पीएन सिंह उनके अभिभावक हैं। गौरतलब है कि दो दिनों पहले सांसद पीएन सिंह को धनबाद लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा का टिकट मिलने के बाद वे विधायक संजीव सिंह से मिलने धनबाद मंडलकारा पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद सांसद ने कहा था संजीव सिंह का पूरा सहयोग उनके साथ है। इधर, विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई सिध्दार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में सांसद पीएन सिंह के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं क्योंकि कोयलांचल की राजनीति में सिंह मेंशन अहम किरदार निभाता आया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.