City Post Live
NEWS 24x7

सांसद ने मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलकर खलारी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में गुरुवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ( निशांक) से मिलकर खलारो  में केंद्र विद्यालय खोलने की मांग की। सांसद सेठ ने कहा कि खलारी जो कि कोयला आपूर्ति के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान रखता है। यहां पर कोयले की खदान में बहुत संख्या में कर्मचारी, मजदूर, काम करते हैं। रेलवे द्वारा देश  को रॉयल्टी देने में खलारी का दूसरा स्थान है। चूंकि इस स्थान पर पूर्व में केंद्रीय  विद्यालय था। लेकिन वह विगत 10 वर्षों से बंद पड़ा है। जिसका संचालन सीसीएल  कमेटी द्वारा किया जाता था।
सीसीएल कमेटी द्वारा 10 अगस्त 2007 को पत्र चार के माध्यम से इस विद्यालय को फिर से चालू करने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया था। लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो पाया है। यह  क्षेत्र केंद्रीय  विद्यालय खोलने संबंधी सभी आवश्यक मापदंडो को पूरा करता है। यह क्षेत्र ग्रामीण बाहुल है, जहां ग्रामीण बच्चे- बच्चियों को बुनियादी पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा बहुत मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है। इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के खुल जाने से हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बहुत सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। इस विद्यालय के खुलने से यहां के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर गंभीरता पूर्वक  विचार कर जल्द इसका समाधान किया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.