City Post Live
NEWS 24x7

मोदी सरकार का 2022 तक 65 से बढ़ाकर 150 एयरपोर्ट करने का लक्ष्यः भूपेंद्र यादव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मोदी सरकार का 2022 तक 65 से बढ़ाकर 150 एयरपोर्ट करने का लक्ष्यः भूपेंद्र यादव

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार का 2022 तक 65 एयरपोर्ट से बढ़ाकर 150 तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह को जिताने की अपील की। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र यादव ने कहा कि मसूद अजहर को यूएन के द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जाना, भारत सरकार की कूटनीतिक सफलता है। दोबारा भाजपा सरकार बनने पर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आ रही है और पिछली बार से अधिक सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी सीटों और पश्चिम बंगाल में अप्रत्याशित जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ फिर से देश में मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लोकतंत्र को तार-तार करने का आरोप लगाया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.